{"_id":"5b804c5042c792463724ec3a","slug":"41535134800-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगबधना में दुकानदार पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लगबधना में दुकानदार पर हमला
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। पंचायत बलियाणा के गांव लगबधना में एक दुकानदार पर जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार स्थानीय निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को अपनी दुकान पर पहुंचा। जैसे ही उसने अपनी दुकान खोली, उसी वक्त उस पर अपराजित, तृप्ता देवी और अपराजित की पत्नी, उसकी चाची सुलेखा देवी, श्रवण, कुशल कुमार ने उस पर जानलेवा हमला किया। इसके अलावा सारा सामान भी दुकान से बाहर फेंक दिया।
वहीं नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि अवैध रूप से रखी गई राइफल से उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई, जबकि वह लगबधना में पिछले 13-14 वर्षों से दुकान चला रहा है। वहीं नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस दुकान पर ताला लगाकर चाबियों को अपने साथ ले गई है। नरेश कुमार ने पुलिस से आग्रह किया है कि वह उसे न्याय दिलवाए।डीएसपी देहरा एलएम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नरेश कुमार का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुकान पर ताला नहीं लगा सकती है। पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।