फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   डमटाल में फारेंसिक लैब ने जुटाए साक्ष्य

डमटाल में फारेंसिक लैब ने जुटाए साक्ष्य

Sun, 30 Jul 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
डमटाल में फारेंसिक लैब ने जुटाए साक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। डमटाल के इंदौरा मोड़ पर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे झाड़ियों में मिले 2 युवकों के शवों की पहचान हो गई है। शवों की शिनाख्त उनके बैग में मिले दसवीं और बाहरवीं कक्षा के सर्टिफिकेट से हुई है। एक का नाम प्रदीप शर्मा पुत्र प्रेम पाल शर्मा जो गोल्डन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुरदासपुर का है। जन्मतिथि पहली जुलाई, 1984 लिखी हुई है। दूसरे का नाम नरिंदर पाल पुत्र हजारी लाल बाल विद्या मंदिर स्कूल कोटली नंगल कोटली गुरदासपुर और जन्मतिथि 11 अक्तूबर 1991 लिखी है। इंदौरा पुलिस ने गुरदासपुर में स्कूलों से संपर्क साधकर दोनों शवों की शिनाख्त करवाई है। शवों की हालत बिगड़ जाने के कारण पहचान नहीं हो पा रही थी। डमटाल में फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। फोरेंसिक टीम से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट रविवार तक मिल सकती है। नूरपुर के डीएसपी मेघनाथ चौहान ने बताया कि जांच में शवों पर चोट का निशान नहीं पाया गया है। शव काफी दिनों से पड़े होने के कारण गल सड़ चुक थे। उनके पास मिले दस्तावेजों से पहचान हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed