फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आदि हिमानी चामुंडा में चोरी का प्रयास, युवक पकड़ा

आदि हिमानी चामुंडा में चोरी का प्रयास, युवक पकड़ा

Mon, 15 Apr 2019 11:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
आदि हिमानी चामुंडा में चोरी का प्रयास, युवक पकड़ा
आदि हिमानी चामुंडा में चोरी
विज्ञापन

का प्रयास, युवक को पकड़ा
यज्ञशाला का ताला तोड़ा, मुख्यद्वार का ताला तोड़ते किया काबू
मंदिर कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस टीम मौके पर भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
चामुंडा (कांगड़ा)। आदि हिमानी चामुंडा में रविवार रात को एक युवक ने चोरी का प्रयास किया। हालांकि, इस दौरान युवक मंदिर से कोई सामान नहीं चुरा पाया है। युवक ने पहले आदि हिमानी चामुंडा मंदिर की यज्ञशाला का ताला तोड़ा, जबकि रात को जैसे ही मुख्य द्वार का ताला तोड़ने लगा तो मंदिर में सो रहे पुजारी और कर्मचारी उठ गए और उन्होंने युवक को ताला तोड़ते पकड़ लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने युवक का वीडियो भी बनाया है, जिसमें युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मंदिर कर्मचारियों की शिकायत के बाद पुलिस चौकी चामुंडा से तीन अधिकारियों और जवानों की टीम मंदिर के लिए रवाना हो गई है। टीम मंगलवार तक आरोपी युवक को लेकर वापस चामुंडा पहुंचेगी।

मंदिर के पुजारी विनय सैनी ने पुलिस को दी सूचना में बताया है कि वे रविवार रात को सोए थे। इस बीच योल निवासी रजनीश चौधरी ने रात को यज्ञशाला का ताला तोड़कर नाले में फेंक दिया था। यज्ञशाला में उसे कुछ नहीं मिला। इसके बाद वह मुख्य द्वार का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने युवक का वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया है। साथ ही उसे रात से रस्सी के साथ बांधकर रखा गया है। उधर, पुलिस चौकी चामुंडा के प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही तीन अधिकारियों और जवानों की टीम आदि हिमानी चामुंडा रवाना हो गई है। टीम के वापस आने के बाद ही घटना की पूरी जानकारी मिल पाएगी। मंगलवार तक पुलिस टीम युवक को लेकर वापस लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed