{"_id":"59ea3f724f1c1bd9798b76eb","slug":"31508523890-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, कांस्टेबल की मौत
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाली( कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के समलाना में अज्ञात वाहन की टक्कर से कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतीश कुमार (32) पुत्र घुंगर राम निवासी पलौहरा जवाली के रूप में हुई है। सतीश कुमार रेहन में बतौर आरक्षी कार्यरत था।
वीरवार को सतीश कुमार ड्यूटी के बाद घर अपनी कार नंबर एचपी 03-1242 से आ रहा था, कि समलाना में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे कार पेड़ से टकरा गई और सतीश कुमार घायल हो गया। उसे स्थानीय लोग उपचार के लिए अस्पताल ले आए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, डीएसपी जवाली वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।