{"_id":"5b9d4f83867a557ea37f5768","slug":"21537036163-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकन रांगड़ी में खाई में गिरी कार, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिकन रांगड़ी में खाई में गिरी कार, एक की मौत
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्थान (कांगड़ा)। मुल्थान तहसील के बरोट से 15 किलोमीटर दूर बरोट-घटासनी मुख्य सड़क पर टिकन रांगड़ी में कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी पहचान बुधि सिंह पुत्र मोती राम (42) गांव छेरना तहसील मुल्थान जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार बुधि सिंह जोगिंद्रनगर से शुक्रवार रात को आल्टो नंबर एचपी 29 4506 में घर वापस आ रहा था। उसके साथ दौलत राम निवासी टिकन साथ था। दौलत राम दुर्घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर पहले टिकन में उतर गया था। बुधि सिंह आगे कार लेकर अकेला गया था। कार रांगड़ी नाला में सड़क से नीचे उतरकर करीब 150 मीटर नीचे ऊहल नदी में गिर गई।
उधर, पुलिस थाना पद्दर के एएसआई चैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं डीएसपी मदनकांत ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। टिकन के नायब तहसीलदार ज्ञानचंद ने मृतक की पत्नी को 10000 रुपये की फोरी राहत प्रदान कर दी है।