{"_id":"5b58bc314f1c1bee748b5f1e","slug":"21532542001-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-ट्रैक्टर की टक्कर में चार सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-ट्रैक्टर की टक्कर में चार सवार घायल
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार-ट्रैक्टर की टक्कर में चार लोग घायल
जसूर-तलवाड़ा रोड पर पेश आया हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। नूरपुर थाना के तहत पुलिस चौकी रैहन के तहत जसूर-तलवाड़ा रोड पर स्थित गारन में एक स्विफ्ट कार और एक ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए है। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए राजा का तालाब के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार चंबा से आनंदपुर साहिब की तरफ जा रही स्विफ्ट कार जिसमें विपिन शर्मा, उसकी पत्नी और एक अन्य दंपति बैठा था। गारन में आगे जा रहे पत्थरों से भरे ट्रैक्टर को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर से टकराने के उपरांत कार अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार स्विफ्ट कार की स्पीड तेज थी। वहीं सूचना के बाद रैहन चौकी के एएसआई दुनी चंद, हैड कांस्टेबल दलजीत कटोच ने टीम सहित घटनास्थल पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया।