फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे पद

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे पद

Tue, 11 Jul 2017 10:26 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे पद
पंचरुखी (कांगड़ा)। बाल विकास परियोजना पंचरुखी के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पद भरे जाने हैं। सीडीपीओ रमेश चंद ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र उमराली पंचायत सगूर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक और आंगनबाड़ी केंद्र सलेहरा पंचायत छेक, खुडली पंचायत रक्कड़, मून पंचायत दु्रग, जंडपुर पंचायत जंडपुर, नोरी पंचायत नोरी और त्रेहल -1 पंचायत त्रेहल में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा । इसके लिए पहले 14 जून को साक्षत्कार होने थे, जो प्रशासनिक कारणों से स्थगित हो गए थे। अब इन पदों के साक्षात्कार 20 जुलाई को निर्धारित किए हैं। इच्छुक प्रार्थी 18 जुलाई तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पंचरुखी में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए प्रार्थी 12वीं पास या इसके समक्ष हो और सहायिका के लिए प्रार्थी 8वीं पास या इसके समकक्ष हो। मिनी सचिवालय बैजनाथ में बाल विकास परियोजना अधिकारी बैजनाथ के कमरा नंबर 203 में साक्षात्कार होगा। अधिक जानकारी के लिए पंचरुखी बाल विकास परियोजना कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पहले आवेदन किया है उन्हें आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed