{"_id":"5c02d182bdec2241d156ca95","slug":"201543688578-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेर खड्ड में डूबने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बनेर खड्ड में डूबने से व्यक्ति की मौत
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनेर खड्ड में डूबने से व्यक्ति की मौत
पुलिस ने कब्जे में लिया शव, पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा
परिजनों और गवाहों के बयान कलमबद्ध किए
अमर उजाला ब्यूरो
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर में उपरेट के एक व्यक्ति की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रघुवीर सिंह (35) पुत्र प्रेमचंद शुक्रवार को घर से कहीं गया था, जहां रास्ते में बनेर खड्ड पड़ती है। बनेर खड्ड में चबलु नामक जगह पर किसी ने उस व्यक्ति को खड्ड में गिरे देखा और उसके घर वालों को सूचना दी, परिजन तुरंत वहां गए और उसे बाहर निकाला। हालांकि तब तक उस व्यक्ति की सांसें चल रही थी। परिजन जब उसे उपचार के लिए ले जाने लगे तो उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना हरिपुर के प्रभारी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के मुताबिक यह घटना शुक्रवार लगभग शाम के वक्त घटी है, लेकिन मृतक के परिजनों ने शनिवार सुबह थाने में इस बारे में सूचना दी है। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया तथा उसका पंचनामा तैयार किया । पुलिस ने मृतक के परिवार वालों और गवाहों के बयान कलमबद्ध किए हैं। जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति दिहाड़ी लगाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन साल की बच्ची छोड़ गया है। देहरा के कार्यकारी डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा है।