{"_id":"5c02d17abdec2241a26d998c","slug":"201543688570-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी स्किड़ होने से चपरासी गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी स्किड़ होने से चपरासी गंभीर घायल
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी स्किड होने से एक व्यक्ति गंभीर घायल
टांडा में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। देहरा सड़क मार्ग पर ट्रक यूनियन बोहन के पास स्कूटी स्किड होने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे गंभीर हालत में टांडा और टांडा से पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात स्कूटी चालक सतीश और दुनी चंद निवासी जोडू ताल ज्वालामुखी आ रहे थे। इस दौरान ट्रक यूनियन के पास सतीश की स्कूटी तेज ब्रेक लगाने से स्किड हो गई। हादसे में चालक को तो मामूली चोटें आईं हैं पर उसके साथ बैठा दुनी चंद गंभीर रूप से घायल हुआ। बताया जा रहा है कि दुनी चंद एसडीएम कार्यालय में बतौर चपरासी कार्यरत है। घायल अवस्था में उसे प्राथमिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी सिर की गंभीर चोट को देखते हुए टांडा अस्पताल कांगड़ा रेफर कर दिया गया, वहां भी कुछ उपचार के बाद अचेत अवस्था में पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने की है।
घायल को उपमंडल प्रशासन ने जुटाई राहत राशि
घायल को उपमंडल प्रशासन ने राहत राशि जुटाई है। इस दौरान एसडीएम ज्वालामुखी राकेश शर्मा, तहसीलदार जगदीश शर्मा और तहसील कर्मचारियों ने 30 हजार और मंदिर कर्मचारियों ने 10 हजार की राहत राशि दी है।