फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बजरी से लोड ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौके पर मौत

बजरी से लोड ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौके पर मौत

Wed, 21 Mar 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बजरी से लोड ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौके पर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा) शाहपुर उपमंडल की ठारु पंचायत के ललेटा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक की पहचान दीप कुमार निवासी चड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक दीप कुमार ने देर शाम चड़ी में एक दुकान में चाय पी। उसके तुरंत बाद ट्रैक्टर वहां रवाना हो गया। बारिश के कारण सड़क पर चिकनी मिट्टी और थोड़ी चढ़ाई होने से ट्रैक्टर ने फिसलने से अपना नियंत्रण खो दिया, इसके बाद ट्रैक्टर पलट गया और चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया । उस समय ट्रैक्टर के ट्रॉली मेें बजरी लोड थी। चालक के शव को छोटी क्रेन से बाहर निकाला। उधर, शाहपुर थाना प्रभारी गंभीर चंद ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि चालक के डढंब के किसी व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। ट्रैक्टर चालक बेहद गरीब परिवार से संबंध रखता था। उसकी माता मनरेगा में मजदूरी कर जीवन यापन करती है। घर में बड़ा बेटा ही कमाने वाला था। अचानक हुई मौत से चड़ी गांव में सन्नाटा पसरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed