फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भोल में गौशाला राख, तीन मवेशी जले

भोल में गौशाला राख, तीन मवेशी जले

Sat, 02 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
भोल में गौशाला राख, तीन मवेशी जले
राजा का तालाब (कांगड़ा)।
विज्ञापन

ग्राम भोल खास के निवासी महिंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह की गौशाला शुक्रवार देर रात आग लगने से राख हो गई। आग की वजह से तीन मवेशी झुलसकर मर गए। गौशाला में रखी 50 क्विंटल तूड़ी भी आग की चपेट में आ गई। महिंद्र सिंह ने बताया कि जब वह रात नौ बजे लघु शंका के लिए बाहर निकला तो उसने देखा कि गौशाला में आग फैली हुई है। उसने अपने आसपड़ोस के लोगों को जगाया। उसका तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्राम पंचायत प्रधान को इसकी सूचना दे दी गई। प्रधान कर्म चंद बग्गा, उपप्रधान तिलक राज, वार्ड पंच विजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी रैहन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय पटवारी जतिंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने घटना स्थल पर स्थिति का जायजा लेकर आग की वजह से हुए नुकसान का आकलन करके उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। पशु चिकित्सा अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि अग्निकांड में तीन मवेशी मर गए। ग्राम पंचायत प्रधान कर्म चंद बग्गा ने प्रशासन से गरीब परिवार को आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed