{"_id":"5a1862344f1c1b3c3d8b9951","slug":"201511547444-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से 16 चरोटियां व नौ कढ़ाई ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से 16 चरोटियां व नौ कढ़ाई ले उड़े चोर
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा के धारकंडी क्षेत्र के गांव दरीणी स्थित तल माता मंदिर की रसोई से चोर लाखों का सामान ले गए हैं। मंदिर के रसोई घर से 16 चरोटियां, नौ कड़ाहियां और अन्य सामान चोरी हुआ है। लोगों ने मंदिर में चोरी को लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। शाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। इस मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा गांव के ही परिवार हर महीने बारी-बारी से लेते हैं। मंदिर के आसपास भी ग्रामीणों के घर हैं, लेकिन फिर भी चोरों ने मंदिर की रसोई घर से सामान चुरा लिया, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। रसोई घर का ताला भी गायब है। उधर, पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह ने कहा कि मंदिर की रसोई का ताला तोड़ने के निशान भी दरवाजे में नहीं है, लेकिन ताला गायब है। गांव के पुरुषोत्तम और सुभाष चंद ने चोरी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस चोरी हुए सामान की पड़ताल कर रही है।