फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ट्रैक्टर के नीचे दब कर चालक की मौत

ट्रैक्टर के नीचे दब कर चालक की मौत

Mon, 15 Apr 2019 11:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दब कर चालक की मौत
ट्रैक्टर के नीचे दब कर चालक की मौत
विज्ञापन

बनखंडी में अनियंत्रित होकर नाले में गिरा ट्रैक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर के गांव बनखंडी में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक करतार सिंह पुत्र नेक राम गांव कडोह (बनखंडी) की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक करतार सिंह बनखंडी बाजार से अपने घर कडोह की तरफ जा रहा था कि अचानक कडोह नाले पर ट्रैक्टर की गति पर नियंत्रण खो देने के कारण ट्रैक्टर सीधा नाले में गिर गया। स्थानीय निवासी बलवीर सिंह के अनुसार रात के समय जब वह घर से बाहर निकला तो उसे कडोह नाला में वाहन गिरने की आवाज सुनाई दी, जब उसने पास जाकर देखा तो एक ट्रैक्टर नाले में गिर हुआ था और ट्रैक्टर के नीचे चालक करतार सिंह दबा हुआ था। उसने तुरंत इसकी सूचना बनखंडी के उपप्रधान को दी। स्थानीय ग्राम पंचायत के उपप्रधान ने तुरंत इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल नरिंदर सिंह और ऑर्डिनरी हेड कांस्टेबल विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया गया। डीएसपी देहरा लाल मन शर्मा ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed