फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई श्रद्घालुओं से भरी बस

ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई श्रद्घालुओं से भरी बस

Thu, 31 May 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई श्रद्घालुओं से भरी बस
ब्रेक फेल होने से श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन

नागपुर से ज्वालाजी आ रहे थे 50 श्रद्धालु, तीन को आई चोटें
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। ब्रेक फेल होने से श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार करीब 50 श्रद्धालुओं से भरी यह बस नागपुर से ज्वालाजी जा रही थी। घायल श्रद्धालुओं में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल देहरा को रेफर दिया है। बस ड्राइवर के अनुसार बस हादसे के स्थल से 200 मीटर पीछे ही ब्रेक फैल होने के कारण चालक ने एक-दो जगह पर पहाड़ी से टकराकर बस को रोकने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ। अंतत हनुमान मंदिर से बिलकुल पास ही पहाड़ी पर बन रहे कच्चे रास्ते को देखकर चालक ने बस को पहाड़ी पर चढ़ा दिया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में बाबू नागपुर और मोर सेरेवर को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस अधिकारी हेमंत सिंह ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed