{"_id":"5af87a154f1c1bd2408b508a","slug":"181526233621-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढुगियारी गांव में बाइक खाई गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढुगियारी गांव में बाइक खाई गिरी, चालक की मौत
Updated Sun, 13 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
ढुगियारी में बाइक खाई गिरी, चालक की मौत
गगल (कांगड़ा)। गगल के साथ लगते ढुगियारी गांव के पास एक बाइक के तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ढुगियारी निवासी भुवनेश्वर कुमार (38) पुत्र भगवान दास के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पहुंचकर शव अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। इस घटना ढुगियारी गांव में गम का माहौल बना हुआ है, क्योंकि लोगों को लगातार दूसरे दिन सड़क दुर्घटना में गांववासी की मौत का समाचार प्राप्त हुआ है। शनिवार को भी कुठमा के पास एक ट्रक और स्कूटर की टक्कर में इसी गांव की एक महिला की मौत हो गई थी। उधर, गगल के थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया है।