{"_id":"5abd2a6a4f1c1bbe618b465c","slug":"181522346602-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाला शातिर पुलिस की पहुंच से दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाला शातिर पुलिस की पहुंच से दूर
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। फेसबुक अकाउंट पर फर्जी आईडी बना कर प्रदेश की महिलाओं को परेशान करने वाला शातिर अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। इतना ही नहीं, शातिर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस के आईटी एक्सपर्ट महिलाओं की बनाई गई फेक आइडी को बंद तक नहीं कर सके हैं। शातिर की ओर से सताई गई 5 और महिलाओं और युवतियों ने बिटिया फाउंडेशन से संपर्क कर अपनी आपबीती सुनाई है। बताया जा रहा है कि आरोपी जिन मोबाइल नंबरों से महिलाओं को फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था, वे स्विचड ऑफ आ रहे हैं। इसके चलते पुलिस आरोपी की सही लोकेशन तक नहीं पहुंच पाई है।
सीमा सांख्यान, प्रदेशाध्यक्ष बिटिया फाउंडेशन ने बताया कि शुक्रवार को डीसी के माध्यम से सीएम और पीएम को शिकायत भेजेंगीं। शक्ति ऐप में भी शिकायत दर्ज करवा दी है। बावजूद इसके उनकी शिकायत पर अभी तक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
कोट
- पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी को तलाश कर हिरासत में लिया जाएगा। - संतोष पटियाल, एसपी, कांगड़ा