{"_id":"5bbe4e35867a55285719f18e","slug":"171539198517-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
पति पर लगाया मारपीट का आरोप
थुरल (कांगड़ा)। इलाके की पंचायत बालकरूपी के गांव धार सरकोप की एक महिला ने अपने पति के विरुद्ध बुधवार को पुलिस चौकी थुरल में शिकायत दर्ज करवाई है। पत्नी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पत्नी का कहना है कि उसके पति ने शराब पीकर उससे झगड़ा किया। जब उसे समझाने की कोशिश की तो उसने उसके सिर पर कांच की बोतल से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता महिला का मेडिकल करवा लिया है। उधर, थाना लंबागांव प्रभारी विपिन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।