फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ट्रक ने कूचली महिला, मौत

ट्रक ने कूचली महिला, मौत

Sun, 08 Apr 2018 12:14 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने कूचली महिला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लंज/ गगल (कांगड़ा)। उपमंडल कांगड़ा की सलोल पंचायत में एक टिपर ने स्कूटर पर स्वार महिला को कुचल दिया, हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टिपर चालक हादसे के बाद घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गगल थाना के सलोल में सुभाष चंद गांव कोठडू पंचायत वोहडक्वालू अपनी पत्नी के सुनीता कुमारी (35) के साथ कांगड़ा में खरीददारी करने के बाद वापस स्कूटर पर घर जा रहे था। सलोल के समीप लंज की ओर से आ रहे टिपर ने स्कूटर को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण स्कूटर पर पीछे बैठी महिला टिपर के टायर के नीचे आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टिपर चालक घटना के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है। महिला अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गई है। जिसमें एक नौ वर्ष की लड़की और सात वर्ष का लड़का है। स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना गगल को फोन के माध्यम से सूचित किया। गगल थाना के एएसआई रविंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पंहुचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इनसेट
मजदूर पर टूटा मुश्किलों का पहाड़
बताया जा रहा है कि सुभाष चंद गरीब परिवार से संबंध रखता है और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। इस तरह पत्नी की मौत से सुभाष चंद पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार, टेक चंद, विपिन कुमार, मोनू, विजय, रमेश चंद, सलोल पंचायत के उपप्रधान बोस ने प्रशासन से मांग की है कि गरीब परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed