फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बाइक-टैंपो की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत

बाइक-टैंपो की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत

Sat, 09 Feb 2019 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाइक-टैंपो की भिड़ंत में बाइक चालक की मौत
बाइक-टैंपो की टक्कर में बाइक चालक की मौत
विज्ञापन

शाहपुर में पेश आया हादसा, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी एनएच पर शाहपुर के घटनालू में एक मालवाहक टैंपो और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया, जिसे शाहपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार घटनालू में मलवाहक टैंपो और बाइक आपस में टकरा गए। इस दौरान बाइक सवार मनोहर लाल (34) पुत्र थोगलु राम निवासी भनाला बुरी तरह से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक बाइक सवार गांव में ही मेहनत मजदूरी करता था। वह अपने पीछे एक छोटा बच्चा और पत्नी को छोड़ गया है। वहीं वह तीन बहनों का एकलौता भाई था। शाहपुर थाना प्रभारी राकेश चंद ने बताया कि पुलिस ने टैंपो को कब्जे लेकर चालक परविंदर कुमार पुत्र पुरुषोत्तम चंद निवासी सियूहं तहसील शाहपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed