{"_id":"5bc0f483bdec22697b1153df","slug":"161539372163-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अक्तूबर से लापता युवक की मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो अक्तूबर से लापता युवक की मिली लाश
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवारना (कांगड़ा)। भिरल खड्ड में एक व्यक्ति का गला-सड़ा शव मिला। शव की पहचान राजकुमार (35) निवासी पतरोड़क के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार पतरोड़क निवासी राजकुमार मेहनत-मजदूरी करता था।
दो अक्तूबर को भी वह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी जगह-जगह तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस थाना भवारना में राजकुमार के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वहीं शुक्रवार को भिरल खड्ड के समीप खेतों में काम कर रहे लोगों ने खड्ड में गली-सड़ी लाश देखी। इसके बाद उन्होंने सूचना पुलिस थाना भवारना को दी। इस पर पुलिस टीम ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। राजकुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गया है। डीएसपी विकास धीमान ने बताया कि मौके का जायजा लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।