{"_id":"597cd55b4f1c1ba7098b4846","slug":"161501353307-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां पुलिस थाना के तहत एक युवक पर नाबालिग को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग की मां ने 27 जुलाई को नगरोटा बगवां पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस थाना नगरोटा बगवां के एसएचओ एनडी थिंड बताया कि नाबालिग की मां ने 27 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज करवाकर एक युवक पर लड़की को भगाकर ले जाने की शंका जाहिर की थी। लड़की 24 जुलाई से घर से गायब हुई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए दोनों को ढूंढ लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी लड़के को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि लड़की का मेडिकल करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।