{"_id":"5d1503d08ebc3e3c7430027b","slug":"15616583016-kangra-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षक पर दर्ज हुआ पोक्सो एक्ट का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षक पर दर्ज हुआ पोक्सो एक्ट का मामला
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के सरकारी शिक्षण संस्थान में एक प्रशिक्षक की ओर से 12 प्रशिक्षुओं के साथ घिनौना काम करने का मामला सामने आया है। इस पर एसपी कांगड़ा के दिशानिर्देशों के बाद पुलिस थाना नूरपुर में मामला दर्ज हुआ। जानकारी के अनुसार सभी 12 प्रशिक्षु लड़के हैं, जिनमें कुछ लड़के नाबालिग भी हैं। पुलिस ने प्रशिक्षक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार नूरपुर क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य को जब अपने प्रशिक्षक की गलत गतिविधियों में संलिप्त होने की शिकायत मिली तो उन्होंने अपने स्तर पर जांच शुरू की। उसके बाद प्रधानाचार्य ने इस संदर्भ में विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। संस्थान में मामले का पता लगाने के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया और इस कमेटी ने प्रशिक्षुओं की काउंसलिंग शुरू की। इस दौरान 12 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षक के खिलाफ लिखित में छेड़खानी की शिकायत सौंपी। गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट बना कर विभाग के उच्च अधिकारियों को सौंपी। इसके बाद विभाग ने प्रशिक्षक को निलंबित कर एसपी कांगड़ा को कार्रवाई के लिए शिकायत सौंप दी। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने इस मामले को नूरपुर थाने प्रेषित कर आगामी कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश दिए। इसी बीच वीरवार को संस्थान के प्रिंसिपल सहित मामले में गठित की गई सात सदस्यीय कमेटी सदस्यों और पीड़ित प्रशिक्षुओं के बयान कलमबद्ध कर बाल यौन अपराध के आरोपी प्रशिक्षक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।