{"_id":"5d1503018ebc3e3cd13c47c6","slug":"1561658093147-24-kangra-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार महिला से पकड़ा 7.24 ग्राम चिट्टा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
डमटाल/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। नारकोटिक्स सेल की टीम ने माजरा गांव में स्कूटी सवार महिला को 7.24 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम माजरा रोड पर गश्त पर थी। इस दौरान माजरा गांव को जाने वाली गली से एक महिला बिना नंबर की स्कूटी पर सवार होकर मुख्य सड़क की ओर आई। मुख्य सड़क पर पुलिस को देखकर महिला स्कूटी को वापस मोड़कर भागने की कोशिश करने लगी। पुलिस को महिला की हरकतों पर शक हुआ और महिला आरक्षी ने उसे धरदबोच लिया। तलाशी लेने के बाद महिला की स्कूटी की डिक्की में 7.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी महिला की पहचान सुषमा देवी उर्फ दीपा पत्नी हरजिंदर निवासी माजरा के रूप में हुई है। महिला के खिलाफ नशे की तस्करी के पहले भी मामले दर्ज हैं। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।