फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पुलिस रिमांड पर भेजे पति, सास व ननद

पुलिस रिमांड पर भेजे पति, सास व ननद

Sun, 09 Jun 2019 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस रिमांड पर भेजे पति, सास व ननद
पुलिस रिमांड पर भेजे पति, सास और ननद
विज्ञापन

विविहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के तहत ग्राम पंचायत हार में एक 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने सास, ननद और पति को कांगड़ा कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को 12 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने जहरीला इंजेक्शन देकर उनकी बेटी को मारा है। पुलिस के अनुसार विवाहिता योगिता की दो साल पहले ही लव मैरिज हुई थी। मृतका योगिता के छोटे भाई शुभम पटियाल पुत्र रणवीर सिंह निवासी गांव डाकघर परागपुर ने पुलिस को अपना बयान कलमबंद करवाया है कि इसकी बड़ी बहन योगिता की शादी साहिल कश्यप पुत्र विजय कश्यप के साथ करीब 2 साल पहले हुई थी। शादी के बाद ही इसकी बहन को इसका पति, सास और ननद ने शारीरिक व मानसिक तौर पर तंग करना शुरू कर दिया था। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed