फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   मां-बेटे को कमरे में बंद कर लाखों के गहने चोरी

मां-बेटे को कमरे में बंद कर लाखों के गहने चोरी

Thu, 06 Jun 2019 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
मां-बेटे को कमरे में बंद कर लाखों के गहने चोरी
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। आलम यह है कि आए दिन चोर अलग-अलग तरीकों से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उनका सुराग तक नहीं लगा पा रही है। ताजा मामले में पंचायत रीड़ी कुठेड़ा में मां-बेटे को एक कमरे बंद कर चोर लाखों रुपये के गहने उड़ा ले गए। चोरों ने सोने का हार, चेन और 3 अंगूठियों सहित कुल 10 तोले सोने के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। इनमें सास और बहू के जेवर शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचायत रीड़ी कुठेड़ा के सेवानिवृत्त सूबेदार सुभाष चंद पुत्र हंसराज निवासी रीड़ी के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंगलवार देर रात करीब 12 बजे के बाद घर के पीछे की खिड़की की लोहे की ग्रिल निकालकर प्रवेश किया। जब चोर घर के अंदर गए तो उन्होंने मकान में सो रहे सुभाष चंद व उसकी माता के कमरे को बाहर से बंद कर दिया और कमरों के अंदर अलमारी व ट्रंकों में रखे लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर गए। बताया जा रहा है कि सुभाष चंद की पत्नी, उनका बेटा पीजीआई चंडीगढ़ में हैं। घर पर सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार सुभाष चंद व उनकी माता ही थीं। चोरों की ओर से बंद किए गए कमरे के दरवाजे को बाद में ग्रामीणों ने खोला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

डीएसपी देहरा लालमन शर्मा, एसएचओ प्यार सिंह व संसारपुर चौकी हेड कांस्टेबल अनिल शर्मा ने मौके पर जाकर मुआयना किया और घरवालों के बयान लिए। सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed