कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की कंडवाल चौकी के तहत गांव बरंडा मेें एक व्यक्ति ने शराब पीकर अपनी पत्नी, दो बेटियों व माता-पिता के साथ मारपीट और गाली-गलौज किया। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति ने मंगलवार को दिन में ही शराब पी। इसके बाद नशे की हालत में अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। जब उसके माता-पिता ने ऐसा करने से रोका तो उसने अपने माता-पिता को भी नहीं बख्शा। घबराए घरवालों ने पड़ोसियों के घर जाकर अपनी जान बचाई और गांव वालों ने पंचायत प्रधान को सूचित किया। पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना कंडवाल पुलिस को दी। कंडवाल पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया। उधर, डीएसपी नूरपुर ने साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की।