{"_id":"5ceed1a8bdec22076d206268","slug":"155915515919-kangra-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेडख़ानी की पुलिस व विभाग में पहुंची शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रा से छेडख़ानी की पुलिस व विभाग में पहुंची शिकायत
विज्ञापन
पालमपुर/डरोह (कांगड़ा)। धीरा उपमंडल के एक स्कूल में छात्रा से हुई छेड़खानी का मामला अब पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मीडिया में आई खबर पर इस मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। उधर, छह दिन के बाद स्कूल प्रबंधन ने भी पुलिस में शिकायत कर दी है। स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा उपनिदेशक के पास भी बुधवार को शिकायत कर दी। डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार धीरा उपमंडल के एक स्कूल में करीब छह दिन पहले छात्रा ने एक शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। शिकायत स्कूल प्रबंधन तक पहुंच गई। लेकिन छह दिन तक स्कूल प्रबंधन लीपापोती ही करता रहा। सूत्रों की मानें तो बच्ची के गरीब होने के कारण आपसी समझौते के प्रयास चलते रहे। बात मीडिया में आते ही अब स्कूल प्रबंधन ने पुलिस व शिक्षा उपनिदेशक के पास शिकायत कर दी है, जबकि सूत्रों की मानें तो शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल प्रबंधन को मामले में खूब खरी खोटी सुनाई है। उपनिदेशक ने स्कूल प्रबंधन को साफ कह दिया कि वह छह दिन तक क्या करते रहे। उसी दिन की शिकायत पुलिस में जानी चाहिए थी। लेकिन, स्कूल प्रबंधन की ओर से मामले में की गई लीपापोती पर स्कूल मुखिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। इस पर विभाग भी कार्रवाई कर सकता है।
मेरे पास स्कूल की शिकायत आई है
शिक्षा विभाग धर्मशाला के उपनिदेशक गुरदेव सिंह ने कहा कि स्कूल ने उनके पास बुधवार को शिकायत दी है। जबकि स्कूल प्रधानाचार्य को पहले ही दिन पुलिस में शिकायत करवानी चाहिए थी। कहा कि वह खुद वीरवार को स्कूल का दौरा कर मामले की जांच करेंगे।