फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, मृतक कांगड़ा निवासी

अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, मृतक कांगड़ा निवासी

Tue, 21 May 2019 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, मृतक कांगड़ा निवासी
कांगड़ा। वीरान जगह पर पेड़ से लटके मिले युवक की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय जानी मेहरा निवासी मंदिर बाजार कांगड़ा वार्ड नंबर पांच के रूप में हुई है। परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। बताया जा रहा है कि जानी कुछ दिनों से घर से गायब था। हालांकि उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कांगड़ा थाने में दर्ज नहीं करवाई गई थी।
विज्ञापन

सोमवार शाम को लोगों ने झाड़ियों से घिरे गहरे नाले में पाइप के साथ लटके शव को देखा था। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस ने पाया कि युवक ने शायद काफी दिन पहले फंदा लगा लिया था। लेकिन, यहां किसी की नजर नहीं पड़ी। जानी की पेंट की जेब से एक बिल निकला। उसके कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने टांडा मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ मेहर सिंह ने बताया कि लाश की पहचान उसके परिजनों ने की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त होने बाद नेहरू चौक के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर श्रद्धांजलि दी। जानी अपने पिता से साथ दुकान पर बैठता था। एसएचओ ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed