फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ट्रक-बाइक भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

ट्रक-बाइक भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

Wed, 13 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रक-बाइक भिड़ंत में बाइक सवार की मौत
ट्रक-बाइक भिड़ंत में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

एक अन्य सवार हुआ घायल, टांडा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा) पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शाम के समय गांव मंझग्राम के पास ट्रक के साथ एक बाइक टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। शाहपुर थाना प्रभारी गंभीर चंद के अनुसार बाइक सवार कोटला की तरफ जा रहा था, जबकि ट्रक चालक लोडेड ट्रक को बड़ी धीमी गति से अपनी साइड में ही शाहपुर की तरफ जा रहा था। बाइक सवार तेज रफ्तारी से अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराया। ट्रक चालक ने बाइक सवारों को बचाने के लिए ट्रक को सड़क के बाहर निकलने की कोशिश भी की, लेकिन हादसा नहीं टला। मौके पर बाइक सवार अभिषेक (30) पुत्र श्याम निवासी सिद्धबाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक के पीछे बैठा हुआ अतुल निवासी सिद्धबाड़ी सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए टीएमसी भेजा गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed