फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   एक रात में नूरपुर में चोरों ने खोली पांच कारें

एक रात में नूरपुर में चोरों ने खोली पांच कारें

Fri, 09 Feb 2018 11:30 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
एक रात में नूरपुर में चोरों ने खोली पांच कारें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर शहर में बीती रात को अज्ञात वाहन चोर गिरोह ने चोरी की नीयत से घरों के बाहर खड़ी पांच गाड़ियों के लॉक तोड़ कर चुराने की नाकाम कोशिश की। हालांकि, यह कार चोर गिरोह नूरपुर के चौगान से एक कार को लेकर भगाने में कामयाब हो गया, लेकिन डिफेंस रोड में एक कार को चुराने की कोशिश के दौरान लोगों की ओर से पीछा करने पर चोर चौगान से चुराई गाड़ी को पक्का टियाला के पास सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह शहर में गाड़ियों को चुराने की नाकाम वारदात की खबर फैलते ही वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही चोरी के प्रयास की उक्त घटना ने नूरपुर पुलिस की कारगुजारी की पोल खोल दी। सवाल यह है कि क्या रात के समय शहर में पुलिस की गश्त नहीं होती, अगर पुलिस की गश्त होती है तो गश्त के दौरान पुलिस को चोर नजर क्यों नहीं आए, लेकिन शहर में एक ही रात में पांच कारों के चोरी के प्रयास की घटना से लोग सहमे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक चोरों ने शहर के वार्ड एक से पहली गाड़ी, वार्ड तीन में तीन कारें और डिफेंस रोड पर सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी के लॉक खोले। इनमें से वार्ड एक से चोर एक कार के लॉक खोलकर उसे भगाने में कामयाब भी हो गए थे। इससे पहले कार चोर गिरोह ने वार्ड तीन में एक के बाद एक तीन कारों को खोलने की कोशिश की। इनमें से दो गाड़िया ज्यादा चढ़ाई होने के कारण चोर जल्दबाजी में भगा नहीं सके, जबकि तीसरी गाड़ी का लॉक खोलने में कामयाब हो गए। इस गाड़ी का स्टेयरिंग लॉक न खुलने के कारण उसे भी छोड़ गए। इसके बाद अज्ञात चोरों ने डिफेंस रोड में दस्तक दी। जहां चोरों ने गाड़ी को जैसे ही स्टार्ट करने की कोशिश की तो कुत्तों के भोंकने पर कार मालिक की नींद खुल गई और चोर वहां से भाग गए। कार मालिक ने कुछ लोगों के साथ चोरों का पीछा किया तो पक्का टियाला क्षेत्र में चोर चोरी की गई पहली गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि नूरपुर शहर में रात को सैकड़ों वाहन घरों के बाहर और पार्किन स्थलों में खड़े रहते हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटनाओं से हर किसी का वाहन असुरक्षित है। लोगों ने पुलिस व प्रशासन से मांग की है कि शहर में पुलिस की गश्त को रात को बढ़ाया जाए तथा शहर के महत्वपूर्ण स्थानों में सीसीटीवी की व्यवस्था की जाए। उधर, नूरपुर थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस ने सभी गाड़ी को बरामद कर अज्ञात वाहन चोर गिरोह की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed