{"_id":"5cb610e8bdec221441199b59","slug":"131555435752-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाजवां में बुजुर्ग ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाजवां में बुजुर्ग ने फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाजवां में बुजुर्ग ने फंदा लगाकर दी जान
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। पुलिस चौकी रैहन के तहत राजा का तालाब के साथ लगते गांव झाजवां में एक बुजुर्ग ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है, जबकि वह अपनी बहन के घर में रह रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस बुधवार को नूरपुर में मृतक का पोस्टमार्टम करवाएगी।
नेरना पंचायत प्रधान राजकुमार राजू और उपप्रधान बिक्रम सिंह ने पुलिस को बताया है कि दिल्ली के संबंधित क्षेत्र से संबंध रखने वाला करीब 60 वर्षीय मनोज कुमार अपनी पत्नी की मौत के बाद अपनी बहन के घर झांजवा में रह रहा था। पत्नी की मौत के बाद वह मानसिक रूप से परेशान था। बहन-बहनोई के समझाने के बाद वह उनके साथ रह रहा था। भाई की हालत ठीक जानकर मनोज कुमार की बहन और बहनोई उसे अपने घर पर छोड़कर विदेश में अपने बेटे के पास कुछ दिन के लिए चले गए। इसी बीच भाई की देखभाल के लिए एक परिवार को भी उनके साथ छोड़ गए थे। बुजुर्ग की देखभाल कर रहे परिवार की लड़की सोमवार को मनोज कुमार को खाना खिलाने के बाद अपने भाई के साथ दूसरी मंजिल पर सोने चली गई, जबकि मनोज कुमार नीचे सोया था। इसी बीच लड़की जब मंगलवार सुबह मनोज को चाय देने आई, तो उसने उसे घर के दरवाजे की चौखट से लटके देखा। लड़की ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलते ही उपप्रधान विक्रम सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी जानकारी रैहन पुलिस को दी। रैहन पुलिस चौकी प्रभारी हंसराज की अगुवाई में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि सिविल अस्पताल में मृतक का शव रखा गया है। बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।