{"_id":"5b7da18d42c792463a2e4cb6","slug":"131534960013-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मजदूर झगड़े, एक ने दूसरे की बाइक को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मजदूर झगड़े, एक ने दूसरे की बाइक को लगाई आग
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मजदूर में झगड़ा, एक ने दूसरे की बाइक को लगाई आग
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर के रिहलू गांव में दो मजदूरों के बीच आपस में झड़प हो गई। इस पर एक ने दूसरे की बाइक को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार शाहपुर पुलिस थाने में अजय कुमार पुत्र चुन्नी लाल गांव पुजात डाकघर कुड्डी तहसील भटियात जिला चंबा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह शाहपुर में रिहलू रोड पर निजी स्कूल के परिसर में मिस्त्री का काम करने के साथ वहीं रहता था। मंगलवार रात को स्कूल परिसर में उसके साथ काम करने वाले अभिनाश पुत्र सुभाष चंद निवासी भनाला तहसील शाहपुर के साथ बाइक को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर आरोपी अजय कुमार ने उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। उधर, शाहपुर थाना प्रभारी गंभीर चंद ने कहा शिकायत के आधार पर आरोपी पर मामला दर्ज छानबीन की जा रही है।
नौ बोतल देसी शराब बरामद
फतेहपुर(कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर की टीम ने बुधवार शाम डीएसपी जवाली ज्ञान चंद ठाकुर के नेतृत्व में फतेहपुर के ढाबों पर दस्तक देते हुए कार्रवाई शुरू की। इस दौरान फतेहपुर के चौधरी ढाबा पर दस्तक देते हुए 9 बोतल देसी शराब की बरामद कर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, डीएसपी ज्ञान चंद ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों और अवैध कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस दौरान एसएचओ फतेहपुर सुरेश शर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मी भी शामिल रहे ।