{"_id":"5b103c824f1c1b8d6e8b58f4","slug":"131527790722-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टवारी से की मारपीट व गाली-गलौज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टवारी से की मारपीट व गाली-गलौज
Updated Thu, 31 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इंदौरा में पटवारी से मारपीट
तहसीलदार ने ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी में दर्ज करवाई शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के पटवार सर्कलों में पटवारियों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे। कुछ दिन पहले काठगढ़ की महिला पटवारी को उसके दफ्तर में ही पीटने का मामला सामने आया था, उससे कुछ दिन पहले तहसील परिसर में पटवारी इंदौरा को थप्पड़ मारा गया था। वहीं, अब ताजा मामला इंदौरा और ठाकुरद्वारा के संयुक्त पटवारी गोपाल दास शर्मा से मारपीट का सामने आया है।
जानकारी के अनुसार पटवारी गोपाल दास जब अपने दफ्तर में कार्य कर रहे थे तो गांव का ही एक व्यक्ति वरिंदर कुमार पुत्र रत्न चंद वहां आया और उससे गाली गलौच करने लगा। कुछ देर बाद उसकी पत्नी भी वहां आ गई। अत: दोनों हाथापाई पर उतर आए और धमकी देने लगे कि उनके बेटे को आने दो हम तुझे जान से मार देंगे, जिस पर पटवारी ने इंदौरा नायब तहसीलदार सुशील कुमार को सूचित किया। तहसीलदार ने चौकी ठाकुरद्वारा में शिकायत दर्ज करवा दी है। इस संदर्भ में ठाकुरद्वारा चौकीं प्रभारी सुरिंदर सिंह राणा ने बताया कि पटवारी से मारपीट का मामला सामने आया है जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली करवाई अमल में लाई जा रही है।