फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   लाइव रिपोर्ट

लाइव रिपोर्ट

Sat, 20 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
लाइव रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टांडा (कांगड़ा)। प्रदेश के दूसरे मेडिकल कॉलेज टांडा की स्थापना निचले हिमाचल के मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए हुई थी। प्रदेश के दूसरे बड़े अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए अमर उजाला की टीम शुक्रवार रात 10 बजे और शनिवार सुबह 9 बजे टांडा मेडिकल कॉलेज के महिला प्रसूता वार्ड में पहुंची। वहां देखा गया कि इस वार्ड में एक बेड पर दो-दो गर्भवती महिलाओं लिटाया गया था।
एक बेड पर दो महिलाओं का इलाज चल रहा था। पूरे वार्ड के बेड दो-दो महिलाओं से भरे थे। मरीज महिलाएं बेड पर ठीक से सो भी नहीं पा रही थीं। तीमारदारों ने बताया कि एक बेड पर दो मरीज होने से इंफेक्शन भी हो सकता है। इतने बड़े अस्पताल में खासकर प्रसूता वार्ड में बेड ज्यादा होने चाहिए या इसके वार्ड ज्यादा हों। उन्हें भी रात को ठंडे फर्श पर सोना पड़ता है। एक बेड पर आखिर दो-दो महिलाएं सोने को मजबूर क्यों हैं।
विज्ञापन

शाहपुर विस क्षेत्र के बोह दरीणी से आई मीना कुमारी की टांडा में डिलीवरी हुई है। वह पिछले चार दिन से टांडा अस्पताल में एडमिट है। उसने बताया कि एक बेड पर दो-दो मरीज होने से काफी परेशानी हुई। शाहपुर की रहने वाली कविता की बहू की डिलीवरी भी टांडा अस्पताल में हुई। उसने बताया कि एक बेड पर दो मरीज लिटा दिए गए। सरकारी सेवाएं ऐसी नहीं होनी चाहिए। देहरा से संजो देवी की बेटी की भी डिलीवरी है। उनका कहना है की अगर ऐसी ही सुविधाएं देनी हैं तो सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल का तमगा क्यों ले रखा है। लग बलियाणा परागपुर के निवासी नरेश कुमार अपनी पत्नी कई साथ टांडा अस्पताल आए हैं। उन्होंने कहा कि टांडा में ऐसी सुविधाओं की उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा पर दबाव कम करेंगे : परमार
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने बताया कि टांडा अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा है। यहां 900 बेड हैं, जो भरे रहते हैं। डॉक्टर ईमानदारी से काम कर रहे हैं, लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने सलाह दी है कि अब उपमंडल स्तर के अस्पतालों को सुदृढ़ किया जाए ताकि टांडा पर दबाव कम हो। उपमंडल स्तर के अस्पतालों में सरकार बेहतर उपचार शुरू करने की कोशिश कर रही है। मातृ शिशु अस्पताल भी जल्द बनाने को लेकर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed