{"_id":"5c2d055bbdec2256994dffe4","slug":"121546454363-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरता में बस की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीरता में बस की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीरता में बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरा, एचआरटीसी की बस टकराया
धर्मशाला में सब्जी की दुकान करता था कांगड़ा का तरुण
अमर उजाला ब्यूूरो
कांगड़ा। बीरता के नजदीक बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में कांगड़ा निवासी 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीरता गांव में तारा माता मंदिर के पास मोटरसाइकिल चालक युवक अनियंत्रित होकर गिर गया और सामने से आ रही निगम की बस के अगले टायर से जा टकराया। दुर्घटना में बाइक सवार तरुण की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का पता चलते ही बीरता में लोगों का हुजूम उमड़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी दुर्घटनास्थल पर पहुंची। जाम की स्थिति न बने, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस मौके पर तैनात हो गई। तरुण धर्मशाला के कोतवाली बाजार में सब्जी की दुकान करता था। एसएचओ मेहर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में ऐसा माना जा रहा है कि तरुण कांगड़ा से अपने मोटरसाइकिल पर धर्मशाला को जा रहा था कि बीरता गांव में उसने एक गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की होगी। इससे वह अनियंत्रित होकर गिर गया। डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की छानबीन शुरू कर दी है। शव का टांडा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।