{"_id":"5aba84414f1c1b334e8b4ad3","slug":"121522172993-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी पहुंची बच्चों के खेल की लड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी पहुंची बच्चों के खेल की लड़ाई
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगते चतेहड़ गांव में बच्चों की खेल के दौरान हुई लड़ाई पुलिस चौकी पहुंच गई। परिवार के सदस्यों ने एक अन्य परिवार की ओर से कथित तौर पर की गई नाबालिग की मारपीट की शिकायत पुलिस चौकी योल में दर्ज करवाई। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी योल के चतेहड़ गांव के तिलक राज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके 14 वर्षीय बेटे के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने बेरहमी के साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को सौंपी शिकायत में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग का मेडिकल करवा कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।