फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पालमपुर में मिले दो अज्ञात शव, नहीं हुई पहचान

पालमपुर में मिले दो अज्ञात शव, नहीं हुई पहचान

Tue, 25 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर में मिले दो अज्ञात शव, नहीं हुई पहचान
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर शहर में दो अज्ञात शव मिले हैं। एक शव सोमवार रात को नए बस स्टैंड के पास तो दूसरा शव मंगलवार को पुरानी सब्जी मंडी के पास मिला है।
विज्ञापन

अभी तक इन शवों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। दोनों की मौत कैसे हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। दो दिन में मिले दो शव से शहर में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात नए बस स्टैंड के पास एक शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि यह व्यक्ति बस स्टैंड के पास सोया हुआ था। मगलवार को पालमपुर में पुरानी सब्जी मंडी के पास एक ओर शव पड़ा था। यह शव किसी नेपाली मूल का लग रहा है। इसके मुंह से भी झाग निकल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। अभी तक दोनों शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने अज्ञात शवों की पहचान निकालने में जुटी हुई है। उधर, थाना प्रभारी पालमपुर भूपेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर ने कहा कि अभी तक दोनों की मौत कैसे हुई है। इसका पता नहीं चल पाया है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। अभी तक दोनों शवों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस मामलों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed