फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शाहपुर का निकला हवा में गोली चलाने का वायरल वीडीयो

शाहपुर का निकला हवा में गोली चलाने का वायरल वीडीयो

Sat, 27 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर का निकला हवा में गोली चलाने का वायरल वीडीयो
हवा में फायर करने पर दो लोगों के खिलाफ केस
विज्ञापन

शाहपुर का निकला हवा में गोली चलाने का वायरल वीडियो
शाहपुर पुलिस थाना में मजदूर ने दर्ज करवाई शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। हवा में गोली चलाने के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पहचान हो गई है। इस मामले में पश्चिम बंगाल के मजदूर हाशिम पुत्र कलीमुद्दीन ने शाहपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मजदूर की शिकायत के आधार पर हवा में गोली चलाने वाले संजीव पठानिया निवासी शाहपुर और रितेश गुलेरिया निवासी लाहडू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो शाहपुर उपमंडल के 39 मील में हरनेरा रोड का है। वीडियो 19 अक्तूबर दशहरे के दिन सुबह का है। बताया जा रहा है कि रितेश गुलेरिया अपनी गाड़ी में जा रहा था कि अचानक सड़क में कंक्रीट का काम चलने के कारण सड़क बंद थी। 39 मील से हरनेरा तक 20 किलोमीटर लंबी सड़क का काम लोक निर्माण विभाग ने एक सरकारी ठेकेदार को दिया था। ठेकेदार के मजदूर सड़क पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। सड़क बंद होने के कारण रितेश गुलेरिया काम कर रहे मजदूरों के साथ बहस करने लगा। कुछ देर में वह अपने दोस्त संजीव पठानिया को भी मौके पर ले आया। संजीव्र पठानिया ने खुद पर नियंत्रण खोते हुए हवा में गोली चला दी। गोली की आवास सुनकर स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद ठेकेदार के मजदूर डरकर काम छोड़ चले गए। सोशल मीडिया में हवा में गोली चलाने का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद कांगड़ा पुलिस हरकत में आ गई। हवा में गोली चलाने वाला भी ठेकेदारी करता है। उधर, शाहपुर थाना के कार्यवाहक प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि मजदूर की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed