{"_id":"5bca1c5abdec2269bc7fe1b5","slug":"11539972186-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, टांडा में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, टांडा में मौत
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, टांडा में मौत
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर के समीप जिला चंबा के प्रीतम नगर राधा स्वामी सत्संग चौक में एक मोटर साइकिल चालक बुजुर्ग को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस चौकी सिहुंता में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार रमेश कुमार अग्रवाल (83) निवासी ककीरा चंबा अपने रिश्तेदारों के घर प्रीतम नगर जा रहा था कि अचानक सड़क के समीप तेज रफ्तारी के कारण बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार कर भाग गया। दुर्घटना के बाद घायल बुजुर्ग को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी डलहौजी राहुल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।