फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बुजुर्ग महिला से बहला फुसला 10 हजार रुपये लेकर युवक फरार

बुजुर्ग महिला से बहला फुसला 10 हजार रुपये लेकर युवक फरार

Fri, 13 Apr 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला से बहला फुसला 10 हजार रुपये लेकर युवक फरार
बुजुर्ग महिला से 10 हजार रुपये लेकर युवक फरार
विज्ञापन

पीएनबी नूरपुर में पैसे जमा करने आई महिला ने युवक से मांगी थी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर शहर के चौगान स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पैसे जमा करवाने आई एक महिला से बहला फुसला कर शातिर युवक उसके 10 हजार लेकर भाग निकला। यह घटना चौगान के मुख्य बाजार की है, लेकिन दिनदहाड़े महिला को चकमा देकर युवक कहां गायब हुआ किसी को पता नहीं चला। जानकारी अनुसार सृष्टा देवी निवासी कुठेड़ पीएनबी में 10 हजार रुपये की राशि जमा करवाने के लिए दाखिल हुई। जब उसने वहां खड़े एक युवक की राशि जमा करवाने के लिए सहायता मांगी तो शायद ही महिला को पता था जिससे वह मदद मांग रही है वह शातिर है। युवक ने महिला की बैंक की पास बुक पकड़ी और कहने लगा, माता जी पास बुक की तो फोटो स्टेट करवानी पड़नी है, बिना उसके पैसे जमा नहीं होंगे। युवक महिला को फोटो स्टेट के बहाने बहला फुसला कर बैंक से कुछ दूरी पर मुख्य सड़क पर एक किताबों की दुकान पर ले आया। इस दौरान युवक ने महिला के पैसे अपने पास रख लिए थे। जब युवक ने पास बुक की फोटो स्टेट करवाई तो जानबूझ कर उसने दुकानदार को दो हजार का नोट दिया, ताकि दुकानदार युवक को छुट्टा करने के लिए कहे और हुआ भी ऐसा दुकानदार ने युवक जब छुट्टा पैसे देने के लिए कहा तो युवक ने मौका देखकर दो हजार का छुट्टा लाने के लिए महिला को छोड़ दुकान से बाहर निकल गया। थोड़ा समय बीत जाने पर जब युवक वापिस नहीं आया तो दुकानदार ने बुजुर्ग महिला से पूछा माता आपका बेटा आया नहीं, तो महिला ने कहा कि वो मेरा बेटा नहीं है, मैं तो पैसे जमा करवाने में उसकी मदद ले रही थी, और मैंने जमा करवाने के लिए उसको 10 हजार भी दिए। यह बात सुनकर दुकानदार युवक का पीछा करने निकला, लेकिन उस युवक का कोई पता नहीं चला। वहां मौजूद स्थानीय दुकानदारों और आशीष, रिक्की, ईशान, विजय आदि ने बस अड्डे तक युवक की तलाश में गए। तलाश के दौरान बस में बैठे एक युवक को संदिग्ध प्रतीत करते हुए युवकों ने बस चालक को गाड़ी रुकवाकर महिला से उसकी तफ्तीश करवाई, लेकिन वो युवक कोई और निकला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने बैंक का दौरा किया तथा बैंक प्रबंधन के साथ सीसीटीवी फुटेज चैक की, लेकिन फुटेज में उस युवक नहीं पाया गया। पुलिस इस संदर्भ में जांच में जुट गई है। उधर, पीएनबी प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि लोगों से आग्रह है कि किसी अनजान के पर ऐसे पैसे न दें। उधर, डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस बुजुर्ग महिला की शिकायत पर युवक के ढ़ूंढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed