फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   वैन में बिठाकर दिनदिहाड़े महिला का अपहरण

वैन में बिठाकर दिनदिहाड़े महिला का अपहरण

Mon, 12 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
वैन में बिठाकर दिनदिहाड़े महिला का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजा का तालाब (कांगड़ा)। रैहन पुलिस चौकी के भराल में एक महिला के अपहरण की सूचना से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने चार घंटे की मशक्कत के बाद अपहरण के इस मामले में महिला को एक अन्य महिला के साथ पकड़ कर सफलता प्राप्त की। सोमवार दोपहर दो बजे रैहन पुलिस को सूचना मिली कि भराल में एक महिला का वैन में बिठाकर अपहरण कर लिया गया है।

वैन फतेहपुर की तरफ से आई और उसमें दो व्यक्ति और दो महिलाएं सवार थीं। भराल में एक निजी क्लिनिक में कार्य करने के बाद महिला अपने घर राजा का तालाब की तरफ जाने के लिए बस का इंतजार करने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। इसकी दौरान उसके पास वैन आकर रुकी और उसमें सवार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने इसके बाद फतेहपुर की तरफ अपनी वैन को मोड़ लिया। डीएसपी नूरपुर अपने दलबल के साथ रैहन पहुंच गए। इस दौरान पुलिस सीसीटीवी खंगालने और गाड़ी का नंबर ढूंढने में व्यस्त रही। पुलिस को वैन की जानकारी तो मिल गई लेकिन गाड़ी का नंबर पता नहीं लगा। इस बाबत आसपास के पुलिस स्टेशनों में महिला के अपहरण के बारे में सूचित कर दिया गया। पुलिस के बढ़ते दवाब के बाद अपहरण हुई महिला एक अन्य महिला के साथ रैहन में मिल गई। पुलिस ने दोनों को पकड़कर चौकी में लाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। अपहरण हुई महिला को पुलिस ने एक अन्य महिला के साथ ढूंढ निकाला है। छानबीन जारी है अन्य लोग जल्द ही पुलिस के हत्थे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed