फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ईओ के सरकारी आवास में शार्ट सर्किट से आग

ईओ के सरकारी आवास में शार्ट सर्किट से आग

Fri, 24 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
ईओ के सरकारी आवास में शार्ट सर्किट से आग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर शहर के वार्ड चार में स्थित नूरपुर नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार सुबह उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब नगर परिषद कार्यालय के पीछे नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के सरकारी आवास से धुआं निकलने लगा। इस दौरान नगर परिषद हॉल में चुनावों के मद्देनजर तैनात सीआरपीएफ के जवान अजय कुमार ने आवास की पिछली तरफ से एक कमरे के रोशनदान से धुआं निकलते देखा तो उसने तुरंत अपने साथियों को सूचित किया। शुक्रवार सुबह लगभग 9.30 बजे शार्ट सर्किट के कारण नूरपुर नगर के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा के सरकारी आवास के स्टोर रूम में आग लग गई। सीआरपीएफ के कमांडेंट अविंद्र सिंह ने तुरंत अपनी कंपनी के जवानों को घटनास्थल के लिए रवाना किया।
आग लगने की सूचना मिलते ही नप कार्यालय की बगल में स्थित एसडीएम नूरपुर आबिद हुसैन सादिक भी अपने सरकारी आवास से मौके पर पहुंचे और नजदीक के ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल को सूचित किया, जो स्कूली छात्रों के साथ मदद के लिए तुरंत नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और सीआरपीएफ जवानों की आग बुझाने के लिए पानी लाने में काफी मदद की। हादसे से कुछ वक्त पहले नूरपुर नप के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा किसी सरकारी कार्य के चलते धर्मशाला के लिए गए थे। उनकी धर्मपत्नी जो कि ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापिका हैं, वे भी बच्चों को स्कूल भेजने के बाद ड्यूटी के लिए निकल गई थीं। घटना के वक्त सरकारी आवास में मौजूद उनकी नौकरानी रसोई घर में काम कर रही थी। इस दौरान एसडीएम आबिद हुसैन ने अग्निश्मन विभाग को सूचित किया। अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचने तक सीआरपीएफ जवानों और स्कूली छात्रों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। नगर परिषद नूरपुर के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा ने बताया कि उनके आवास के बाहर बिजली की तारों पर बंदरों की उछलकूद के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। उन्होंने बताया कि आग से उनका करीब 50 हजार रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त निकट स्थित नगर परिषद हॉल में ठहरी सीआरपीएफ कंपनी के जवानों की सतर्कता और मौके पर स्कूली छात्रों की फौरी मदद के चलते पूरा भवन आग की चपेट में आने से बच गया।
विज्ञापन

स्कूल से मंगवाए आग बुझाने के उपकरण
सीआरपीएफ कंपनी कमांडेंट अविंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी के जवान अजय कुमार ने जैसे ही स्टोर रूम में आग लगने की सूचना कंपनी के अन्य साथियों को दी, उनकी पूरी कंपनी फौरन आग पर काबू पाने में जुट गई। ब्वॉयज स्कूल से मंगवाए गए उपकरणों के इस्तेमाल के चलते समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed