{"_id":"59ac3d184f1c1b42738b4f5a","slug":"111504460056-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राला चालक ने कुचला एक्साइज का चपरासी, मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राला चालक ने कुचला एक्साइज का चपरासी, मौके पर मौत
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर की कंडवाल चौकी के तहत आते भदरोया बैरियर पर तैनात आबकारी एवं कराधान विभाग के चपरासी को ट्राले कुचलने का मामला सामने आया है। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्राला चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्राला चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात एनएच-1 पर स्थित भदरोया बैरियर पर तैनात एक्साइज डिपार्टमेंट के चपरासी ने पठानकोट से मुकेरियां की तरफ जा रहे क्रशर से भरे ट्राला को हाथ देकर रुकने को कहा, लेकिन पीबी 13 एएल-9378 नंबर के ट्राला चालक ने ब्रेक नहीं लगाई और ट्राला चपरासी पर चढ़ा दिया। इससे ड्यूटी पर तैनात चपड़ासी शशिकांत पुत्र जगर नाथ निवासी बैजनाथ की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद ट्राले को कब्जे में लेकर आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी ट्राला चालक की तलाश जारी है।