फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   crime

जातिसूचक शब्द कहने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 11 Nov 2020 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत भटोली फकोरियां गांव में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना हरिपुर में एक व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल व गाली-गलौज करने को लेकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस थाना हरिपुर के प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि भटोली फकोरियां क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया है कि गांव के तीन लोगों ने मंगलवार को उसके साथ धक्का-मुक्की की। गाली-गलौच कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed