{"_id":"5d7e811e8ebc3e0130771a33","slug":"crime-kangra-news-sml307582467","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट ब्लैक करने वालों पर सिद्घ नहीं हुए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट ब्लैक करने वालों पर सिद्घ नहीं हुए आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। टिकट ब्लैक करने के आरोप में सीआईडी की ओर से पकड़े गए आरोपी पर टिकट ब्लैक करने के आरोप साबित नहीं हुए। इसके चलते आरोपी पर पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज नहीं हो सका।
जानकारी के अनुसार सीआईडी की टीम ने शुक्रवार को एक टिकट ब्लैक करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक युवक को पकड़ा था। युवक के कब्जे से सीआईडी ने 750 रुपये की कुछ टिकटें व नकदी प्राप्त की थी। टी-20 मैच की टिकट ब्लैक करने के आरोप में पकड़े गए युवक को सीआईडी ने कांगड़ा पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन टिकट ब्लैक करने के कोई पुख्ता सुबूत न होने के कारण युवक पर पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ। वहीं डीएसपी सीआईडी वीर बहादुर ने बताया कि सीआईडी की टीम ने युवक को टिकट ब्लैक के आरोप में पकड़ा था। युवक को कांगड़ा पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं एसएचओ धर्मशाला राजेश कुमार ने बताया कि टिकट ब्लैक करने की बात मात्र अफवाह थी। जिस युवक को टिकट ब्लैक करने के आरोप में पकड़ा था, पुख्ता सुबूत न होने के कारण युवक पर मामला दर्ज नहीं किया गया है।