{"_id":"5e079a428ebc3e8804394099","slug":"court-kangra-news-sml3192192150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक पुलिस रिमांड पर
Sun, 29 Dec 2019 11:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी उपमंडल के चंगर क्षेत्र में झाड़ फूंक कर इलाज करने की आड़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 29 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस द्वारा उसे फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी तिलकराज ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार चंगर क्षेत्र की नाबालिग पिछले 3 वर्ष से बीमारी से ग्रस्त थी। परिजन एक तांत्रिक से 6 माह से झाड़ फूंक करवा रहे थे। आरोप है कि दो दिन पहले जब पीड़िता इलाज करवाने गई थी तो उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को बताया और मामला दर्ज करवाया। अभी पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है। तांत्रिक पिछले 15 वर्षों से यहीं रह रहा है।
विज्ञापन