फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Corona virus caught pace in the district

दूसरे दिन भी आंकड़ा 100 के पार, जिला में 136 लोग संक्रमित

Wed, 05 Jan 2022 08:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Corona virus caught pace in the district
धर्मशाला। नए साल में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस में एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बढ़ते मामलों ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग के साथ सरकार को चिंता में डाल दिया है। बुधवार को भी लगातार जिला कांगड़ा में 100 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिससे कांगड़ा में एक्टिव केस बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

बुधावर को मैक्लोडंगज के 24 तिब्बतियों सहित 136 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस जवान, बैंक कर्मचारी और सेना के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को योल के 15 लोग, एनडीआरएफ जसूर के सात लोग, एचडीएफ बैंक देहरा के दो कर्मी और अन्य लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले पांच दिनों में जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 345 नए मामले सामने आए हैं। यानी हर दिन औसतन 69 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जो कि एक गंभीर चिंता का विषय है। हालांकि मौत के आंकड़ों में भारी कमी आई है। इस समय जिला कांगड़ा में कोरोना के 462 एक्टिव केस पहुंच गए हैं। बता दें कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 52707 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 51060 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1180 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। इसलिए कोविड नियमों का पालना करना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन पात्र लोगों में कोविड वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वे तुरंत इस अभियान का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed