फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Corona test will also be done in Chamunda and Jwalamukhi temple

चामुंडा व ज्वालामुखी मंदिर में अब होगी कोविड टेस्टिंग की सुविधा

Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corona test will also be done in Chamunda and Jwalamukhi temple
ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं के कोरोना टेस्ट करते हुए स्वास्स्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। कांगड़ा जिला के प्रमुख शक्तिपीठ ज्वालामुखी और चामुंडा मंदिर परिसर में ही श्रद्धालुओं व कर्मचारियों को कोविड टेस्ट की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को चामुंडा और ज्वालामुखी में कोविड टेस्ट सेंटर खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि ज्वालामुखी में कोविड टेस्टिंग सेंटर में 80 और चामुंडा मंदिर में 50 लोगों के कोविड सैंपल एकत्रित किए गए। मंदिरों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं, जिसके चलते ही इन स्थानों पर कोविड टेस्टिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं। मंदिर के नजदीक आइसोलेशन रूम स्थापित किया गया है। कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य कर्मी द्वारा कोरोना का सैंपल लिए जाने के उपरांत संक्रमित पाए गए व्यक्ति को आइसोलेट किया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिरों के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था करने और सामाजिक दूरी की भी अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है, ताकि कोविड संक्रमण से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि मंदिर में 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों व 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति और गर्भवती महिलाओं को मंदिर परिसर में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उन्हें सामाजिक दूरी और कोविड नियमों के साथ मंदिर में प्रवेश करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में हवन, भजन, विवाह और मुंडन संस्कार व जागरण की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed