{"_id":"60ca10048ebc3e33471b33b7","slug":"corona-killed-three-41-people-infected-kangra-news-sml3738069181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन की मौत, 41 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन की मौत, 41 लोग संक्रमित
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में करीब ढाई महीने बाद कोरोना संक्रमण 50 से कम मामले आए हैं। बुधवार को जिले में कोरोना के केवल 41 नए मामले सामने आए हैं और 56 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दी है। वहीं, 3 मरीजों की वायरस के कारण मौत भी हो गई है।
सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में अब कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं और स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है।
इस हिसाब से जिला कांगड़ा जल्द ही कोरोना मुक्त हो सकता है। कांगड़ा में रिकवरी रेट में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में ठारू के चार लोग, खैरा के दो लोग, सवाना के दो लोग, सहना के दो लोग, कांगड़ा के दो लोग, सराह के 6 लोग और जिले के अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि पालमपुर के मारंडा की 62 वर्षीय महिला की टांडा अस्पताल, नगरोटा बगवां की 70 वर्षीय महिला की होम आइसोलेशन और फतेहपुर के गोलवां गांव की 75 वर्षीय महिला की डीसीएच नूरपुर में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 45409 मामले आ चुके हैं, जिसमें से 43489 मरीजों ने वायरस को मात दी है। वहीं, 905 मरीजों का उपचार चल रहा है और 1011 लोगों की मौत हो गई है।