फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Corona infection increased by eight percent in September compared to August

ओस्त के मुकावले सितंबर में आठ फीसदी बढ़ा कोरोना संक्रमण

Sat, 09 Oct 2021 08:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Corona infection increased by eight percent in September compared to August
धर्मशाला। अगस्त माह के मुकाबले जिला कांगड़ा में सितंबर माह में कोरोना संक्रमण के मामले आठ फीसदी बढ़े हैं। जिले में सितंबर माह में अगस्त के मुकाबले कोरोना संक्रमण के मामले अधिक आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगस्त माह में जिले में कोरोना संक्रमण के 1244 मामले सामने आए थे और 1145 मरीजों ने वायरस को मात भी दी है।
विज्ञापन

वहीं 21 संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं, बात सितंबर माह की करें तो जिले में 1341 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 1073 मरीज कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं और 25 संक्रमित मरीजों को अपनी जान गंवाने पड़ी है। जानकारी के अनुसार सितंबर जहां में रोजाना औसतन 45 नए मामले कोरोना के आए हैं और 36 मरीजों ने वायरस को मात दी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ी है। अक्तूबर माह के शुरू में कोरोना के औसतन 40 मामले आए हैं। मगर स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़ा है, जिस कारण जिले में कोरोना के एक्टिव केस भी कम हुए हैं। अक्तूबर माह के आठ दिनों में औसतन 53 मरीजों ने वायरस को मात दी है। लेकिन आठ दिन में 11 संक्रमित मरीजों की मौैत हो गई है, जो कि एक गंभीर चिंता का विषय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----टेबल-----
माह मामले स्वस्थ मौतें
अगस्त 1244 1145 21
सितंबर 1341 1073 25
8 अक्तूबर तक 321 429 11
समय रहते हर पात्र लगवाए वैक्सीन: डॉ. जीडी गुप्ता
जिस भी पात्र व्यक्ति ने अभी तक भी कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वे समय रहते इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने साथ अपने परिजनों को भी इस महामारी से बचाने में सहयोग दें। रोजाना जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही है। अगर कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचना है तो वैक्सीन जरूर लगवाएं और सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। - डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, सीएमओ कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed